Tuesday, October 20th, 2026

अंबेडकर अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर महिला नर्स से ठगी

रायपुर
48 वर्षीय एक महिला नर्स को अंबेडकर अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य प्रक्रिया के लिए पैसे की मांग और महिला ने पैसा जमा भी कर दिया। उसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और ठगने महिला नर्स का फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने के बाद वह रिपोर्ट लिखवाने राजेंद्रनगर पुलिस थाना पहुंची जहां पर उसे दो घंटे बैठाकर रखा गया फिर डांट-फटकार भगा दिया गया। महिला थाना से लौट आई। एसएसपी अजय यादव को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाई और पीड़िता की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया गया, इसके बाद थानेदार मामला दर्ज किया।

महावीरनगर में रहने वाली जेसी मैथ्यू (48) प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थी और वर्तमान वह बेरोजगार है। नौकरी की तलाश कर रही है और उन्होंने अपने बायोडेटा नौकरी से संबंधित एक वेबसाइट में अपलोड किया है। उनके पास सात जनवरी को अमित सिंह नामक युवक का फोन आया। उसने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में भर्ती चल रही है और वहां पर नर्स की पोस्ट खाली है, क्या वे वहां नौकरी करना चाहेंगी। जेसी ने नौकरी के लिए सहमति दिखाई। तब अमित ने कहा कि उनका आॅनलाइन इंटरव्यू होगा। आठ जनवरी को उनका आॅनलाइन इंटरव्यू लिया गया। मेडिकल से संबंधित सवाल पूछे गए, फिर उन्हें 1,200 रुपए का रजिस्ट्रेशन कराने कहा गया। उन्होंने राशि जमा कर दी, इसके बाद फिर उन्हें नर्स की यूनिफार्म के लिए 4500 रुपए जमा करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने और पैसे जमा कर दिया। इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं लगी और न ही महिला को नियुक्ति पत्र दिया गया। उसके बाद वह अमित को फोन लगाई तो उसने जेसी का फोन बंद कर दिया। इसके बाद जेसी को ठगी का एहसाह हुआ और वह अमित के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंची। जहां पर उसे दो घंटे बिठाने के बाद डांट-फटकार कर उसे वहां से भगा दिया गया। एसएसपी अजय यादव को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने थान प्रभारी को फटकार लगाई और रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला नर्स के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जेसी का कहना है कि उनका पैसा वापस तो नहीं मिलेगा उसकी परवाह नहीं है मगर किसी और के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि हर किसी को अभी नौकरी की जरूरत है।

 

#अंबेडकर अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय